फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीछ के हमले में युवक की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा जिले के दो अलग-अलग जगहों पर रीछ के हमले से एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। इन घटनाओं से लोगों में वन्य जीव विभाग के प्रति रोष भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र देसा के करंडी धार से भेड़-बकरियों के साथ गए स्थानीय युवक अल्ताफ हुसैन पुत्र सलामदीन पर एक रीछ ने अचानक हमला बोल दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जब तक उसे करंडी धार से उठाकर डोडा अस्पताल पहुंचाते, तब तक उसने दम तोड़ दिया।

वहीं दूसरी घटना में भागवा के कदलाल गांव में भी रीछ स्थानीय महिला जुल्फा बानो पर टूट पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल जुल्फा को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला के भाई अब्दुल रशीद ने बताया कि मंगलवार की सुबह जुल्फा माल-मवेशियों को चारा देकर जैसे ही बाहर आई कि जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


जब तक उसे बचाने का प्रयास किया गया तब तक भालू ने उसके दोनों कान नोंच डाले। रशीद ने वन्य जीव विभाग के प्रति रोष जताते हुए कहा कि इलाके में जंगली जानवरों की संख्या काफी ज्यादा हो गई है, लेकिन उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें