फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीआरपीएफ 84 बटालियन मुख्यालय बूम में तीन दिवसीय योग शिविर

Sun, 25 May 2025 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
 प्रतियोगिता में योग करता जवान। 
विज्ञापन
सीआरपीएफ ने किया जम्मू सेक्टर अंतर ग्रुप केंद्र और बटालियन स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रामबन। सीआरपीएफ की 84 बटालियन ने तनावपूर्ण संघर्ष क्षेत्रों में सेवारत सीआरपीएफ जवानों के बीच योग को जीवनशैली के रूप में बढ़ावा देने की पहल की है। इसके तहत जम्मू सेक्टर की ओर से अपने सामरिक मुख्यालय 84 बटालियन बूम में 21 से 24 मई तक अंतर समूह केंद्र और बटालियन योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ प्रतिष्ठानों से 50 से अधिक सीआरपीएफ कर्मियों ने भाग लिया।
84 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट एन रणबीर सिंह ने शनिवार को समापन समारोह को संबोधित किया। उन्हाेंने सीआरपीएफ योग चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम का रूप नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है, जो शारीरिक फिटनेस, आंतरिक संतुलन और आध्यात्मिक विकास का मार्ग हो सकता है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करके सीआरपीएफ कार्मिक अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य और परिचालन तत्परता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अब योग सभी के लिए तनाव प्रबंधन, एकाग्रता में सुधार, स्वस्थ जीवन और व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए एक शक्तिशाली उपकरण बन गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान कर्मियों ने आसन, प्राणायाम तकनीक, सूर्य नमस्कार, प्रार्थना आदि का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन आसन, समन्वय, श्वास नियंत्रण और समग्र प्रस्तुति के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

दो सर्वश्रेष्ठ योग चिकित्सक चुने गए। इसके तहत 45 वर्ष से कम आयु वर्ग में 84 बटालियन सीआरपीएफ के कांस्टेबल देवी प्रसाद शर्मा और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 76 बटालियन सीआरपीएफ के एसआई बलबीर सिंह सम्मानित हुए। प्रतियोगिता का समापन समारोह पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों, व्यक्तियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें