फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पाइपों की लीकेज से बर्बाद हो रहा पेयजल

Sun, 25 May 2025 12:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मजालता। तहसील क्षेत्र के कथील डंगू के वार्ड नंबर पांच में पानी सप्लाई की पाइपें लीक हैं। इस कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप हैं कि जनस्वास्थ्य विभाग (पीएचई) की लापरवाही से लोग काफी परेशान हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सारी पाइपें लीक हो गई हैं। इस कारण पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो पा रही है। सारा पानी खेतों में ही बर्बाद हो रहा है। उन्हाेंने अधिकारियों से पाइपें ठीक करने की मांग की तो विभाग के कुछ लोग कहते हैं कि हमारे साथ कुछ व्यक्ति लगा दीजिए, उसके बाद वह पाइप को ठीक कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि सरकारी योजना की मरम्मत के लिए भी काफी पैसा आता है। इसके बावजूद उनकी समस्या नहीं सुलझ सकी है। ग्रामीण आज भी पिछड़ा जीवन बिता रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग से लीक पाइपों को जल्द ठीक करने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई। वहीं, पीएचई विभाग के जेई सरबजीत का कहना है कि पाइपें लीक होने की शिकायत उनके पास आई है। जल्द ही खराब पाइप को ठीक करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें