सुद्धमहादेव मेले के आखिरी दिन दंगल का आयोजन। संवाद
सुद्धमहादेव मेले में बराबरी पर छूटी आखिरी माली
मेले के आखिरी दिन दंगल में खूब हुई पहलवानों की हौसला अफजाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। सुद्धमहादेव मेले के आखिरी दिन दोपहर बाद शुरू हुए दंगल का समापन वीरवार शाम को हुआ। इसमें पहलवानों ने दमखम दिखाया और दर्शकों ने भी पहलवानों की खूब हौसला अफजाई की। इस कारण आखिरी माली बराबरी पर छूटी।
मुख्य रूप से रहे एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह और मेला अधिकारी के रूप में तहसीलदार पंकज सिंह ने पहली माली को शुरू करवाया। करीब 3:30 घंटे तक सुद्धमहादेव की धरती पर दंगल हुआ। इस दंगल में 100 से ज्यादा पहलवानों ने हिस्सा लिया। उनकी करीब 60 कुश्तियां हुईं।
करीब 15 मिनट तक चली विजय और बिल्लू पहलवान की आखिरी कुश्ती बराबर पर छूट गई। बड़ी माली 12,000 रुपये की थी, जिसमें दोनों को बराबर रुपये दिए गए।
वहीं, 8,000 रुपये की दूसरी माली मनवाल निवासी पंकज के नाम रही। उन्होंने बिल्ला जम्मू को हराया। इसमें विजेता को 5,000 रुपये और हारने वाले को 3,000 रुपये का इनाम दिया गया। तीसरी माली 5,000 की थी जिसमें जल्ला पहलवान सुद्धमहादेव ने अरुण को हराया।