संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उधमपुर पुलिस ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन किरायेदार रखने वाले एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक आदर्श कॉलोनी में किरायेदार सत्यापन अभियान को लेकर श्री राधाकृष्ण मंदिर के पास जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन पाया गया। जांच में पाया गया कि अमन शर्मा निवासी आदर्श कॉलोनी, उधमपुर ने अनिवार्य किरायेदार विवरण पुलिस स्टेशन में जमा किए बिना अपने परिसर को किरायेदारों को किराये पर दे दिया था। यह कृत्य जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है।
इस पर पुलिस ने पुलिस स्टेशन उधमपुर में मामला दर्ज किया है।