फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डोडा जिले के पहलवान निसार ने जीती 31 हजार रुपये की कुश्ती

Tue, 11 Mar 2025 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
केसरी दंगल के विजेताओं को सम्मानित करते अति​थि। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
मनमेला गांव में हुआ जिब केसरी दंगल 2025 का आयोजनउधमपुर। डोडा निवासी जम्मू-कश्मीर पुलिस के पहलवान निसार ने जिब केसरी दंगल 2025 का खिताब जीत लिया। मनमेला गांव में हुए इस दंगल के मुख्य मुकाबले में 22 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में उन्होंने पंजाब के पठानकोट के पहलवान आलम को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

इस विशाल दंगल का आयोजन शिव शक्ति दंगल कमेटी जिब मनमेला की देखरेख में किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर भारतीय शैली कुश्ती संघ का सहयोग रहा। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं उधमपुर पश्चिम के विधायक पवन कुमार गुप्ता ने विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार प्रदान किए। संघ के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की।
पहली माली के मुख्य मुकाबले के विजेता पहलवान निसार को 31,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता पहलवान आलम को 20,000 रुपये मिले। कुल 65 मुकाबले खेले गए और पहलवानों के बीच कुल 3,50,000 रुपये नकद पुरस्कार के रूप में वितरित किए गए। दूसरा मुख्य मुकाबला डोडा के पहलवान नदीम ने जीता, जिन्होंने पंजाब के अमृतसर के पास अटारी के पहलवान जॉनी को हराया। विजेता पहलवान नदीम को 18,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता पहलवान जॉनी को 13,000 रुपये मिले।
विज्ञापन

तीसरा माली मुकाबला रियासी के पहलवान अनिल ने जीता, जिन्होंने पंजाब के मालेरकोटला के पहलवान शरीफ को हराया। विजेता पहलवान अनिल को 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता पहलवान शरीफ को 10,000 रुपये मिले। चौथा मुकाबला मालेरकोटला के राशिद ने जीता, जिसने दोमेल के माम हुसैन को हराया। विजेता राशिद को 12,000 रुपये, जबकि उपविजेता माम हुसैन को 9,000 रुपये दिए गए। चौथा मुकाबला नगरोटा के मुनीर ने जीता, जिसने फगवाड़ा के दिनेश को हराया। दंगल के संचालन में मदद करने वाले शिव शक्ति दंगल कमेटी जिब के सदस्यों में अध्यक्ष वरिंदर शर्मा, अनिल कुमार, राजिंदर कुमार, सुभाष चंद्र, विशाल सुंबरिया, सुमित शर्मा, महेश सगोत्रा, विपन शर्मा और कुलदीप शर्मा शामिल थे। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता वरिंदर बडयाल, पूर्व सरपंच सतीश कुमार, पूर्व सरपंच राकेश कुमार, पूर्व सरपंच शशि पॉल और सब इंस्पेक्टर हुकम सिंह मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें