फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धम्मा से बुनाल थानी तक 4.62 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, लोगों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी

विज्ञापन
उधमपुर। पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा इस सड़क पर बनाई जाएगी नई सड़क।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लॉक मजालता में पड़ते धम्मा से बुनाल थानी तक पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से 4 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से नई सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सड़क के बनने से कई पंचायतें आपस में जुड़ने के साथ ही मुख्य सड़कों के साथ इसका सीधा संपर्क बनेगा।



प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग की ओर से धम्मा से बुनाल थानी तक सवा दो किलोमीटर सड़क बनाई जा रही है। हालांकि इस क्षेत्र में पहली बार सड़क का बन रही है। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। वहीं सड़क न होने के चलते रोजाना क्षेत्रवासियों को पैदल आना जाना पड़ता था। हालांकि सड़क बनने की मंजूरी मिलने के बाद उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। वहीं विभाग की ओर से सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि दो महीने के भीतर इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस सड़क के बनने से क्षेत्र में विकास के कार्य भी किए जाएंगे जो आज तक नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन


इस संदर्भ में पूर्व सरपंच सुनीता देवी का कहना था कि वैसे तो क्षेत्र में कच्ची सड़क बनाई गई है लेकिन बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ व फिसलन के चलते चलना दुश्वार हो जाता है। उन्होंने कहा कि पंचायती फंड से इस सड़क पर तीन लाख रुपये खर्च कर इसकी मरम्मत करवाई गई थी लेकिन मौजूदा समय में भी लोग पैदल ही आते जाते हैं। इतना ही नहीं स्कूल के बच्चों को भी पैदल आना जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस सड़क को बनाने को लेकर वह लोग पिछले कई सालों से सरकार से मांग करते आ रहे थे। लेकिन अब सड़क बनने से लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।
विज्ञापन




विभाग की ओर से सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होती है वैसे ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-अमित अबरोल, एईई, पीएमजीएसवाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें