फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छात्रों को कोर इंजीनियरिंग अवधारणा में समझ बेहतर बनाने में मदद मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएमवीडीयू के ईसीई स्कूल में वर्चुअल लैब पर कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (एसओईसीई) ने मंगलवार को वर्चुअल लैब पर कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें वर्चुअल लैब्स के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। छात्रों को कोर इंजीनियरिंग अवधारणाओं में अपनी समझ को बेहतर बनाने में मदद मिली।
कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. विक्रम सिंह ने किया। डॉ. पूर्णिमा ने आयोजन सचिव की भूमिका निभाई। एसओईसीई के प्रमुख डॉ. अनिल कुमार भारद्वाज ने मार्गदर्शन किया। वर्चुअल लैब्स भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है जिसका उद्देश्य विज्ञान व इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों में प्रयोगशाला प्रयोगों तक दूरस्थ पहुंच प्रदान करना है। यह संवाद का प्लेटफार्म प्रदान कर सीखने को बढ़ाता है जहां छात्र आभासी रूप से प्रयोग कर सकते हैं। इससे सैद्धांतिक शिक्षा व व्यावहारिक कार्यान्वयन के बीच की खाई को पाटा जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यशाला में आईआईटी रुड़की की ओर से आयोजित विशेषज्ञ प्रशिक्षण सत्र में प्रोजेक्ट एसोसिएट्स निपुण जैन, आकार सैनी व पंकज सैनी शामिल रहे। स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के लगभग 100 छात्रों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्रों सहित कार्यशाला ने छात्रों और प्रशिक्षकों के बीच बातचीत के अवसर भी पैदा किए तथा वर्चुअल लैब्स परियोजना के साथ इंटर्नशिप के अवसरों के बारे में जानकारी साझा की। छात्रों को शोध और विकास गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें