उध्ामपुर मं वर्किंग स्टैंडर्ड लेबोरेटरी कांप्लेक्स की आधारशिला रखते मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के सप्लाई मोड़ इलाके में लीगल मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट की तरफ से 50 लाख रुपये की लागत से वर्किंग स्टैंडर्ड लेबोरेटरी कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। वीरवार को फूड सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर (एफसीएससीए) मंत्री चौधरी जुल्फकार अली ने इस लेबोरेटरी के निर्माण की आधारशिला रखी।
उन्होंने कहा कि अब जिले के दुकानदारों और व्यापारियों को नापतौल के उपकरणों की जांच के लिए जम्मू नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर विधायक पवन गुप्ता भी मौजूद थे। आधारशिला रखने के बाद मंत्री ने कहा कि लीगल मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट छोटा विभाग है, लेकिन इसका काम बहुत बड़ा है।
वर्तमान समय में तो इस विभाग का काम बहुत ज्यादा बढ़ गया है। पेट्रोल पंप, दुकानदार, ई-कामर्स, बैंक, पोस्ट आफिस और अन्य कामर्शियल आर्गेनाइजेशन के नापतौल की देखरेख इसी विभाग के अंतर्गत है। इस विभाग के विकास को सरकार की तरफ से विशेष तौर पर काम किया जा रहा है।
जब लेबोरेटरी बनकर तैयार होगी तो उधमपुर के व्यापारियों और दुकानदाराें को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ
से हर जिले में एक लेबोरेटरी बनाने का काम किया जा रहा है। हर जिले में विभाग के पास सुविधाएं मौजूद होंगी। उनको पूरी उम्मीद है कि हाउंसिग बोर्ड इसका निर्माण कार्य छह महीने में पूरा करेगी।