फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पेड़ के पत्ते काटते हुए महिला को लगा करंट, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ब्लॉक कुलवंता के किया क्षेत्र में महिला पेड़ पर चढ़कर पत्ते काट रही थी कि अचानक करंट लग गया। इससे महिला घायल हो गई। उसकी पहचान सुषमा देवी (35) पत्नी मनीराम के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए उप जिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम जीएमसी उधमपुर के लिए भेज दिया गया। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम चार बजे महिला मवेशियों के लिए पत्ते काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। इस दौरान बिजली के तार की चपेट में आ गई, जिस कारण उसे जोरदार झटका लग गया और वह जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। घटना को लेकर लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि पेड़ों के साथ बिजली के तारों को दूर किया जाए ताकि बड़ी अनहोनी न हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें