फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वुमन डबल्स में ओशिन व स्तुति ने जीता पहला सेमीफाइनल मैच

Tue, 07 Jan 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम के इनडोर हाल में चौथे दिन हुए मुकाबले में ​शामिल खिलाड़ियों के साथ अति​थिगण। संवा - फोटो : udhampur
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम के इनडोर हाल में बैडमिंटन टूर्नामेंट का चाैथे दिन करवाए मुकाबले
विज्ञापन

उधमपुर। मिनी स्टेडियम के इनडोर हाल में बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुकाबले जारी रहे। चौथे दिन वुमन डबल्स श्रेणी के पहले सेमीफाइनल में ओशिन और स्तुति ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
यह प्रतियोगिता जिला यूथ सर्विसेज एंड स्पोटर्स विभाग व डेन ऑफ शटलर्स एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही है।
सोमवार को त्रिकुटा ग्रुप ऑफ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर जीवन भगत और जनरल लाइन टीचर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान अविनाश थापा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चौथे दिन के मुकाबलों में वुमन सिंगल्स में कुलनाज ने भूमि को 2-0, तेजस्वी ने अन्नयां चरगोत्रा को 2-0, अनन्या शर्मा ने ओशिन को 2-0 और स्वांतिक ने कोमल को 2-1 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वुमन डबल्स में खेले गए सेमिफाइनल में ओशिन और स्तुति ने अन्नयन और कोमल को 2-1 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया गया। फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान अर्जुन शर्मा, महासचिव रितिक जंडयाल, सह सचिव अन्नयन शर्मा भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें