मजालता। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मजालता में महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रोफेसर, छात्र और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ. नेहा ने वैज्ञानिक व्याख्यान दिया और वास्तविक जीवन की कहानियों एवं केस स्टडी से दर्शकों को प्रेरित किया। प्रो. डॉ. शालिनी शर्मा ने भी अपने विचार साझा किए और चर्चा को
समृद्ध किया। समन्वयक डॉ. इरशाद ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया। कॉलेज प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रिंसिपल ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं को शिक्षा और नेतृत्व के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संवाद