फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मढ़वा में जमीन विवाद में महिला की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2026 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो परिवारों के बीच जमीन और आने-जाने के रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद
विज्ञापन

छठे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार मार रही छापे
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला अंतर्गत मढ़वा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के पेठगाम गांव में जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार है।
जानकारी के अनुसार, पेठगाम गांव में दो परिवारों के बीच जमीन और आने-जाने के रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस और झगड़ा हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने जैनब बेगम पत्नी गुलाम अहमद मागरे पर हमला कर दिया। इस मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

घटना की शिकायत 7 जून को मृतका के पति गुलाम अहमद ने मढ़वा पुलिस थाने में दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापाची ले जाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कानूनी औपचारिकताएं और पोस्टमार्टम पूरा करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
किश्तवाड़ के एसएसपी नरेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से गुलाम हैदर मलिक, जाहूर अहमद मलिक, इम्तियाज अहमद मलिक, शाहीना बेगम और सारा बेगम को गिरफ्तार कर लिया है। छठा आरोपी मुजफ्फर अहमद मलिक अभी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापे मार रही है।
विज्ञापन


मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
नरेश सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें