बनिहाल के नचलाना इलाके में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनिहाल के नचलाना इलाके में एक कैंटर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान पंपोर निवासी मोहम्मद जफर, पुत्र मोहम्मद कासिम के रूप में की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, यह ट्रक जम्मू से कश्मीर की ओर जा रहा था। इस बीच नचलाना के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सेना की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला गया। इस बचाव अभियान के दौरान राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।