फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सरकार से वेतन की गुहार

Mon, 02 Mar 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नई सरकार के बनते ही सरकारी कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में गुहार लगाना शुरू कर दिया है। पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को बैठक में मुख्यमंत्री से अपील की है कि सीपी वर्कर्स का वेतन जल्द जारी किया जाए।
विज्ञापन


शहीद भगत सिंह पार्क में बैठक की अध्यक्षता नगर प्रधान सतीश गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के मुख्यमंत्री बनने पर कर्मचारियों में एक कई उम्मीद जगी है।

सीपी वर्कर्स को करीब एक वर्ष से वेतन नहीं मिला है। इससे वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। सात वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी भी नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन


डीए की 17 प्रतिशत किश्त भी अभी बाकी है। कई बार कर्मचारी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं, लेकिन पूर्व सरकार ने इसको लेकर कुछ भी नहीं किया है। बैठक में सुदेश वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, पोला राम, नसीब चंद, मोहम्मद सलीम, अशोक दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें