फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन सरकार के विरोध में उतरी पैंथर्स पार्टी

Mon, 02 Mar 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा-पीडीपी की गठबंधन सरकार के विरोध में रविवार को पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सलाथिया चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पीडीपी के साथ सरकार बनाकर जनता के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


पार्टी के नगर प्रधान गुलशन केसर के नेतृत्व में सुबह साढ़े दस बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में उतर पड़े। प्रदर्शन में शामिल सरपंच रामपाल, नरेश कुमार, एडवोकेट महादीप सिंह, पवन गुप्ता, नीरज शर्मा, मास्टर महेश ने कहा कि भाजपा ने पीडीपी के साथ सरकार बनाकर जम्मू संभाग के लोगों के साथ धोखा किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब चुनाव प्रचार के लिए जम्मू आए थे तो वादा किया था कि भाजपा पहली बार राज्य को जम्मू का सीएम देंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि किसी कीमत पर भी कश्मीरी नेताओं के साथ हाथ नहीं मिलाया जाएगा, लेकिन अब कश्मीरी पार्टी के साथ हाथ मिलाकर भाजपा ने अपनी असलियत सबके सामने रख दी है। सत्ता के लालच में पीडीपी के आगे भाजपा पूरी तरह से झुक चुकी है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के लोगों के साथ धोखा होने का ही पैंथर्स पार्टी विरोध कर रही है। पैंथर्स पार्टी ने इस गठबंधन सरकार का विरोध शुरू कर दिया है और आगे भी करती रहेगी। इस मौके पर अजय, कृष्ण, बलदेव, साहिल राम मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें