फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते ठंडा पद्दर इलाके में देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक खेत में काटकर रखी गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पंहुचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित किसान ने बताया कि आग लगने से पूरी मेहनत बरबाद हो गई है। इस दौरान उन्होंने अराजक तत्वों पर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शाम को जब वह अपने मवेशियों को चारा डालने के लिए गया था तब वहां खेत में गांव के कुछ युवक बैठे थे। इसके कुछ समय बाद खेत में काटकर रखी फसल को आग लग गई। मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग काफी भीषण हो चुकी थी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें