udhampur main sham kay mousam ka nazara
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। दिन भर मौसम का मिजाज बदलने के बावजूद तापमान में गिरावट जारी है। धूप निकलने पर लोगों को सर्दी से राहत मिली, लेकिन बादल छाने के बाद ठंड ने परेशान किया। रात होने ठंड का प्रकोप बढ़ा और लोग ठिठुरने को मजबूर हुए।
शनिवार को सुबह के समय आसमान पर घने बादल छाए हुए थे। बादलों को देख कर लग रहा था कि बारिश होगी, लेकिन सुबह करीब दस बजे धूप निकल आई। धूप निकलने पर सर्दी से राहत मिली और लोगों ने धूप का आनंद बाहर बैठ कर उठाया। इसके बाद शाम तक कभी धूप निकली और कभी बादल छा गए। इसके बाद रात होते ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया और फिर को ठंड ने काफी परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना है। इससे तापमान में और भी गिरावट होगी। ब्यूरो
ठंड में भी कम नहीं हुआ भक्तों का उत्साह
रियासी। पिछले दो दिन से जारी ठंड के तथा हल्की बारिश के बावजूद भी पौनी में जारी श्री अति महाविष्णु महायज्ञ में आने वाले भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। रविवार को संपन्न होने वाले दस दिवसीय अति महाविष्णु महायज्ञ की पूर्व संध्या को यज्ञ स्थल पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। पिछले दिनों की भांति ही बनाए गए यज्ञ स्थल के हवन कुंडों में हवन जारी रहा। इस दौरान पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर हवन में आहुतियां डलवाई। यज्ञ स्थल की परिक्रमा करने वालों की भी कमी नहीं दिखी। मौके पर पहुंचे लोगों ने ठंडी जमीन होने की परवाह किए बिना परिक्रमा की। रोजाना की तरह ही मौके पर धार्मिक समागम बना रहा। भजन कीर्तन कर प्रभु महिमा का गुणगान किया गया। यज्ञ का आयोजन बाल संत श्री योगेश्वर दास महाराज देश के अमर शहीद वीर जवानों के लिए करा रहे हैं।
पहाड़ों पर फिर हुआ हिमपात
चिनैनी। क्षेत्र में मौसम का मिजाज शनिवार को बदला रहा। इससे ठंड में भारी इजाफा रहा। शनिवार की सुबह भी सुबह से आसमान व बादलों के बीच आंख मिचैली जारी रही, जबकि ऊंची पर्वतीय चोटियों पर हिमपात भी हुआ, जबकि चिनैनी के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड में इजाफा हो गया और लोगों ने अलाव भी जलाए। नत्थाटाप व पटनीटाप में बर्फबारी न होने से सैलानी निराश दिखे। ब्यूरो