फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में बारिश के बाद मिली उमस भरी गर्मी से राहत

विज्ञापन
उधमपुर के दोमेल चौक पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शाम के समय झमाझम बारिश के बाद शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। करीब एक घंटे तक शहर व साथ लगते ग्रामीण इलाकों में जमकर बादल बरसे और मौसम को सुहावना कर गए। शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव होने पर शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह के समय मौसम साफ था और धूप निकलने पर गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया था। दोपहर के समय उमस ने परेशानी को दुगना कर दिया। गर्मी व उमस इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोग घरों के अंदर ही पसीने से नहाने को मजबूर थे। दोपहर करीब तीने अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान पर घने बादल छा गए। बादल छाने के बाद शाम करीब चार बजे अचानक बारिश भी शुरू हो गई। देखते ही देखते बारिश तेज हो गई और फिर करीब एक घंटे तक शहर व साथ लगते ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश हुई। तेज बारिश के दौरान ही शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हो गया। राजमार्ग पर धार रोड पर भी कई स्थानों पर पानी भर हुआ नजर आया। जलभराव के कारण शहरवासियों को चलने में काफी परेशानी हुई। लेकिन बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। बारिश बंद होने के बाद शहरवासियों ने घरों से बाहर निकल कर सुहावने मौसम का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें