उधमपुर में महिला को पीठ पर लादकर ले जाता बुजुर्ग।
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। अनुच्छेद 370 को हटाने के एलान को लेकर पैदा होने वाले हालात को लेकर पुलिस ने दिन भर यात्री वाहनों की आवाजाही को बंद रखा। शहर के मेटाडोर स्टैंड व बस अड्डा पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। दिन भर पैदल सफर करने को मजबूर होना पड़ा।
प्रशासन व पुलिस ने रात को ही मेटाडोर व बस यूनियन को वाहनों की आवाजाही को बंद रखने के निर्देश दे दिए थे। इसलिए कोई भी वाहन सड़कों पर चलता नजर नहीं आया। कुछ स्थानों पर बस व मेटाडोर चलती नजर आई, लेकिन उनमें सुरक्षाबल सवार थे। जानकारी के अभाव में कुछ लोग घरों से बाहर निकल आए तो। इनको मजबूरन पैदल सफर करना पड़ा। सुबह से शाम तक धार रोड, पुराने राजमार्ग पर पैदल सफर करते हुए देखा गया। रेलवे स्टेशन जाने के लिए भी लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ा। सरकारी कर्मचारी भी पैदल ही सफर कर अपने कार्यालयों तक पहुंचने को मजबूर रहे। सड़कों पर ज्यादातर निजी वाहन व सरकारी वाहन ही दौड़ते नजर आए।