उधमपुर में सोमवार को बादल छाए रहे।
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। दोपहर बाद तेज धूप निकलने के बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले सुबह से दोपहर तक आमसान पर बादल छाए रहे। बादल छाने के दौरान तापमान में गिरावट थी, लेकिन धूप निकलते ही गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया।
गौरतलब है कि तीन दिन तक जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में रुक रुक कर बारिश होती रही। बारिश के बाद तापमान में बहुत गिरावट हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को सुबह के समय आसमान पर बादल छाए हुए थे। बादलों को देख कर लग रहा था कि कुछ समय के बाद बारिश होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दोपहर करीब तीन बजे बादल साफ होने के बाद धूप निकल आई और तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई। तापमान में बढ़ोतरी के बाद गर्मी परेशान करने लगी, लेकिन शाम होते ही फिर से तापमान में गिरावट हो गई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम सुहावना होने के बाद शहरवासियों ने घरों से बाहर निकल कर मौसम का आनंद उठाया। एयर फोर्स के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को फिर से मौसम के खराब होने की संभावना है और सुबह व शाम के लिए बारिश होगी।