फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मौसम की मार... रामबन-बनिहाल सेक्टर में पत्थर गिरे, बहाल रहा एनएच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। खराब मौसम के बावजूद शनिवार को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुला रहा जिससे यात्रियों को राहत मिली। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण हिंगनी और डिगडूल सहित कई संवेदनशील स्थानों विशेषकर रामबन-बनिहाल सेक्टर में पत्थर गिरे हैं। हालांकि सड़क रखरखाव एजेंसियों द्वारा त्वरित कार्यों के कारण यातायात अधिक प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर मशीनरी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है क्योंकि अस्थिर मौसम के कारण भूस्खलन का खतरा बना है। यह राजमार्ग कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली जीवनरेखा माना जाता है और खराब मौसम के दौरान अक्सर बाधित रहता है। फिलहाल दोनों दिशाओं में यातायात जारी है। हालांकि अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मौसम के अनुसार स्थिति बदल सकती है।
इस बीच यातायात अधिकारियों ने यात्रियों और हल्के वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे रात में एनएच-44 पर यात्रा न करें क्योंकि रामबन और बनिहाल के बीच पत्थर गिरने का खतरा बना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक खराब मौसम की संभावना जताई है। यह भी सलाह दी है कि सुबह यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू, श्रीनगर और रामबन के ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से सड़क की ताजा स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें