फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदोता व सदोता पंचायत में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील के बदोता व सदोता में पानी की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित है और इसके कारण ग्रामीणों को हर रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत का काम भी ग्रामीण खुद कर रहे हैं। इसके साथ ही पानी को जमा करने वाले टैंक पर ढक्कन नहीं होने के कारण पानी दूषित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के सामने परेशानी को रखने के बाद भी किसी ने समाधान निकालने का प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन

सरपंच पुष्पा देवी, पंच ज्ञान चंद, विजय कुमार, सुभाष कुमार, कृष्ण, देस राज व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनकी पंचायत की तरफ से जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को इस बारे में बताया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शनिवार को अचानक पानी की सप्लाई देने वाली पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बारे में जब जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को सूचित किया तो कोई भी पाइप की मरम्मत करने के लिए नहीं पहुंचा। रविवार को जब घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंची तो मजबूरन सभी ने मिलकर पाइप की मरम्मत करने का काम शुरू कर दिया। घंटों मशक्कत करने के बाद पाइप की मरम्मत करने में कामयाबी भी हासिल कर ली। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। विभाग की तरफ से ढांचे को सुधारने और पानी की सप्लाई में सुधार करने को लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है। पानी के टैंक के ढक्कन कई वर्षों से गायब हैं और बाहर से गंदगी अक्सर टैंक के अंदर गिर कर पानी को प्रदूषित करती है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि उनके गांव में पानी की सप्लाई में सुधार को लेकर जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें