रियासी। अगले वर्ष गर्मी में नगर के कई प्रमुख स्थानों पर पीने के पानी की कमी दूर होगी। इसके लिए जलशक्ति विभाग के कार्यालय में पचास हजार लीटर गैलन पानी की क्षमता वाला वाटर टैंक बनाने का काम जारी है।
लगभग 10.29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले टैंक का काम वर्ष के अंत या फिर 2026 की शुरुआत में होगा। पानी का टैंक बनने के बाद इस में पानी की सप्लाई कालका मंदिर के पास बने पानी के स्टेशन से होगी। जिस के बाद टैंक का पानी महादेव मोहल्ला,एक्सचेंज रोड के अलावा वार्ड नंबर ग्यारह व बारह के साथ ही सिला पंचायत के साथ लगने वाली नगर परिषद की सीमा अधीन रहने वाले लोगों को होगा। वाटर टैंक बनाने का काम विधायक कुलदीप राज दुबे ने कुछ महीने पहले शुरू करवाया था मौजूदा समय के दौरान टैंक के फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है।
इसके साथ ही पिल्लरों को बनाने का काम जारी है। असिस्टेंट इंजीनियर तरुण वर्मा ने बताया कि मौजूदा समय के दौरान भी नगर में पानी की कोई समस्या नहीं है टैंक बनने के बाद नगर के कुछ अन्य मोहल्ले के लोगों को फायदा होगा। टैंक बनने के बाद अगले पांच वर्षों तक इस की देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ठेकेदार की ही होगी। स्थानीय लोगों को इस का काफी लाभ मिलेगा।