फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रायचक स्कूल में पानी की सप्लाई ठप

Wed, 18 Jun 2025 12:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रामनगर में स्कूल के बच्चे पानी के लिए घर पहुंचे। स्रोत : संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
विद्यार्थियों को पानी के भटकना पड़ रहा दर-दर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। तहसील बसंतगढ़ के तहत आने वाले सरकारी हाई स्कूल रायचक में पिछले एक वर्ष से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है, जिससे विद्यार्थियों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्कूल में नल तो लगे हैं, लेकिन उनमें एक साल से एक बूंद पानी तक नहीं आ रही।
विद्यार्थियों के अभिभावकों रुखसार अहमद, दिलीप कुमार, राजकुमार, मोहम्मद अमीन, रियाज अहमद, एजाज अहमद, मोहम्मद असलम, इम्तियाज अहमद और अन्य ने शिक्षा विभाग के खिलाफ कड़ा रोष जताते हुए मांग की है कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल से दूर बावलियों और आसपास के घरों से पानी लाना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना की सच्चाई पर सवाल
अभिभावकों ने कहा कि सरकार द्वारा जल आपूर्ति की कई योजनाएं जैसे ‘हर घर नल, हर घर जल’ चलाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। स्कूल परिसर में एक साल से नलों में पानी नहीं आया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित है।
विज्ञापन

मिड-डे मील पर भी पड़ा असर, खाना बनाने में हो रही भारी दिक्कत
मिड-डे मील बनाने वाले रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें एक किलोमीटर दूर स्थित भदौरी बावली से पानी ढोकर खाना बनाना पड़ता है। कई बार जब वहाँ भी पानी नहीं मिलता तो कदवा क्षेत्र की पाटा बावली से एक घंटे का सफर तय कर पानी लाना पड़ता है। अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अपील की है कि स्कूल में पानी की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। यदि समाधान नहीं हुआ तो जनता और अभिभावक मिलकर उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें