उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शारदा मंदिर जखैनी के समीप सामान से लदा एक ट्रक जेके 03 एल 8330 पलट गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक का चालक और सह चालक मौके से फरार हो गए। बीच सड़क में ट्रक पलटने और इससे ट्रक में लदा सारा सामान सड़क पर बिखर जाने से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को साईड पर करवाया और वाहनों की आवाजाही को बहाल किया। जानकारी के मुताबिक उक्त ट्रक जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहा था लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण उधमपुर के जखैनी चौक के समीप बेकाबू होकर सड़क पर ही पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद