फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अंबर से नहीं बरसे मेघ, जलसंकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शुष्क मौसम का खतरा अब पेयजल आपूर्ति पर भी मंडराने लगा है।
विज्ञापन

हालांकि शहर में पीने के पानी की सप्लाई अभी सामान्य रूप से हो रही है लेकिन ग्रामीण इलाकों में इसका असर दिखने लगा है। अगले 10 दिन में बारिश नहीं हुई तो शहर में भी जलसंकट गहरा सकता है।
विज्ञापन

लंबे समय से बारिश और बर्फबारी न होने की वजह से तवी का जलस्तर गिरता जा रहा है। शहर की 60 हजार आबादी के लिए उधमपुर में तीन फिल्ट्रेशन प्लांट के माध्यम तवी से पीने के पानी सप्लाई की जाती है। इसमें सलमेय में दो और सौंथिया में एक फिल्ट्रेशन प्लांट शामिल है। इनसे प्रतिदिन दो लाख गैलन प्रति घंटा पानी की सप्लाई की जाती है। शहर में तो नियमित पानी की सप्लाई की जा रही है लेकिन बारिश नहीं हुई तो जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें