उधमपुर। शहर से 6 किलोमीटर दूर स्थित पंचायत गंडाला में पीने के पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। स्थानीय लोगों और पूर्व सरपंच कुलदीप कुमार ने प्रशासन से कई बार हैंडपंप लगाने की मांग की है।
इस दिशा में डीडीसी चेयरमैन लाल चंद द्वारा पिछले महीने पंचायत में एक हैंडपंप लगाया गया, जिससे कुछ हद तक राहत मिली है। हालांकि, पंचायत को 5 से 8 और हैंडपंपों की जरूरत है। गर्मियों के मौसम में पेयजल संकट और अधिक गंभीर हो जाता है। अधिकतर लोग प्राकृतिक स्रोतों और बावलियों पर निर्भर हैं, लेकिन बारिश के कारण इनका पानी दूषित हो जाता है, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पूर्व सरपंच कुलदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक बैठकों में पानी की समस्या उठाई है। उन्होंने कहा, पिछले महीने डीडीसी चेयरमैन द्वारा एक हैंडपंप लगवाया गया है, लेकिन गर्मियों में पानी की कमी के कारण हमें 8 और हैंडपंपों की जरूरत है। संवाद
तिरछी व गंडाला में हैंडपंप लगाने के लिए आने वाले वित्त वर्ष के प्लान में रखा जाएगा और मंजूरी मिलते ही पंचायत में ओर हैंड पंप लगा दिए जाएंगे।
लाल चंद, डीडीसी चेयरमैन