फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: माहाैर व पीर पंजाल इलाकों में हिमपात

Tue, 04 Mar 2025 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ा और सोमवार सुबह से दोपहर तक लगातार बारिश होती रही। तड़के से शुरू हुई बारिश दोपहर तक बिना रुके जारी रही। बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। माहौर और पीर पंजाल इलाकों में हिमपात हुआ। बारिश के कारण जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही विंटर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार का मैच नहीं हो सका। आयोजकों ने पिच को तिरपाल से ढक दिया था, लेकिन मैदान के अन्य हिस्सों में पानी भर जाने के कारण मैच रद्द करना पड़ा। दोपहर के बाद बारिश थमने के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आई। लोग जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बाहर निकले। बर्फबारी और बारिश से ठंड में काफी बढ़ोतरी हुई, लेकिन दोपहर के बाद मौसम खुलने से जनजीवन सामान्य हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें