फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: परिंदों के लिए दब्बड़ पार्क में लगवाए जल पात्र

Fri, 23 May 2025 12:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर में पेड़ों पर वाटर पॉट लगाकर परिंदों के लिए पानी का प्रबंध करते एनजीओ जियो और जीने दो के
विज्ञापन
जियो और जीने दो एनजीओ ने दिया जीव-जंतुओं की सेवा का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। भीषण गर्मी के मद्देनजर जियो और जीने दो नामक गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) की तरफ से वीरवार को शहर के दब्बड़ पार्क में परिंदों के लिए पेड़ों पर जल पात्र लगवाए गए।
संस्था के अध्यक्ष तारिक शाह ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए कई सहयोगियों के साथ यह मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत शहर और आसपास के इलाकों में पेड़ों पर परिंदों के लिए पानी का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है क्योंकि जिस तरीके से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है उससे इंसानों के साथ जीव-जंतु भी बेहाल हो रहें हैं। ऐसे में हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि बेजुबानों के लिए भी कुछ किया जाए। उन्होंने आम जनता से भी अपने घरों और आसपास लगे पेड़ों पर इस तरह के जल पात्र जरूर लगाएं ताकि पानी ढूंढ़ने में परिंदों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें