फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोआ में तीन माह से नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। जिब क्षेत्र के मनोआ गांव में पानी की किल्लत गंभीर समस्या बन चुकी है, जिस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में तीन माह से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विक्की शर्मा, अरुण कुमार, फजल हुसैन व मोहम्मद रफीक आदि ने बताया कि गांव में नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं होने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पहले माह में केवल एकाध बार ही पानी की सप्लाई दी जा रही थी। लेकिन अब तीन माह से पानी नहीं आया है। कई बार संबधित विभाग को समस्या से अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी कारवाई नहीं हुई है। सर्दी, गर्मी और बरसात में समस्या जस की तस बनी रहती है। गर्मी का सीजन शुरू होने वाला है, जिस कारण लोग काफी चिंतित हैं। उन्होंने संबंधित विभाग व जिला प्रशासन से समस्या के निदान की मांग की है। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें