उधमपुर। फंग्याल गांव में नगर इकाई प्रधान संजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शिवसेना की बैठक हुई, जिसमें क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी गईं। इसके अलावा कई लोग पार्टी में शामिल हुए, जिनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
वहीं, राजेंद्र कुमार को सर्वसहमति से फंग्याल मंडल का प्रधान मनोनीत किया गया। इसके बाद संजीब कुमार ने गांवासियों की समस्याओं को भी सुना। नगर इकाई प्रधान ने कहा कि वर्तमान में शिवसेना की जनहित नीतियों व विचारधारा से प्रेरित होकर लोग एवं युवा पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसलिए वह दिन दूर नहीं है, जब प्रदेश में शिवसेना का परचम लहराएगा। बैठक में अश्वनी प्रभाकर, रमेश, सूनील, विशाल, पप्पू, राकेश शर्मा, सोहन लाल, विजय व डीसी शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।