फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छितरंबल में एक साल से नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। चक पंचायत के छितरंबल गांव में एक साल से पानी की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। लोगों ने बताया कि एक साल पहले नई लाइन बिछाई गई थी, जिसके बाद से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्राकृतिक जल स्त्रोतों पर निर्भर हैं, जबकि जलशक्ति विभाग समस्या को दूर करने के लिए गंभीर नहीं है। इस वजह से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश, रमेश कुमार, बलदेव राज और गोविंद राम ने बताया कि एक साल पहले पुरानी लाइन को बदलकर नई लाइन बिछाई गई थी। इस दौरान छितरंबल गांव के करीब बीस घरों को कनेक्शन नहीं मिले थे। इस कारण लोग काफी परेशान हैं।
विभाग के आश्वासन के बावजूद अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। कई बार सबंधित विभाग से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है। गांव में पानी की समस्या दिन प्रतिदिन गहराती जा रही है। लोग एक साल से विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इससे पैसे व समय की बर्बादी हो रही है। लेकिन समस्या जस के तस है। पानी की कमी को दूर करने के कठिनाई पेश आ रही है। इसलिए प्रशासन से अपील है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए अन्यथा प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें