चिनैनी। शनिवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। क्षेत्र में तेज बारिश तथा ओलावृष्टि हुई जिसने गर्मी से राहत प्रदान की। शनिवार की सुबह से ही बहुत गर्मी थी। पंखे तथा कूलर भी गर्म हवा दे रहे थे। वहीं, दोपहर बाद मौसम बदल गया और शाम के समय करीब 5:00 बजे क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद ओलावृष्टि भी हुई। बारिश से सड़कों पर भी पानी भर गया। देर शाम को नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया।