फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्ड-सात में पैदल मार्ग चलने के लायक नहीं, हो रहे हैं हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। वार्ड-सात के पैदल मार्ग की खस्ता हालत के कारण हादसे हो रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को डर रहता है कि ठोकर खाकर वे खाई में ही न गिर जाएं। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति खाई में गिर गया था जो गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

इस मार्ग पर काली माता मंदिर, डिग्री कॉलेज और गर्ल्स हाई स्कूल है। ऐसे में दिन-रात आवाजाही होती है। स्थानीय मदन लाल, अक्षय कुमार और राजकुमार ने कहा कि वर्षों पहले रास्ते को बनाया गया था। समय पर मरम्मत न होने के कारण जान जोखिम में डालकर पैदल चलने को मजबूर हैं। यहीं नहीं मार्ग संकरा होने के साथ रेलिंग भी नहीं लगाई है। उनकी संबंधित विभाग से मांग है कि जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाकर राहत दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें