फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी कांग्रेस ने रोपवे का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। माता वैष्णो देवी में ताराकोट से सांझीछत के बीच रोपवे का जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़े शब्दों में विरोध किया। जिला प्रधान एडवोकेट अजय की अध्यक्षता में पत्रकारवार्ता हुई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कटड़ा के विधायक की मर्जी से रोपवे लगाया जा रहा है। इसके विरोध में शहरवासी एक साथ हैं, जिसके लिए कटड़ा को बंद भी किया गया। उन्होंने प्रशासन से रोपवे का काम बंद करने के लिए कहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा कटड़ा के लोगों के साथ है। अगर लोगों की मर्जी खिलाफ रोपवे का काम होता है तो आने वाले दिनों में विरोध करेंगे। यहां पूर्व जिला प्रधान प्रीतम सिंह, महिला विंग की जिला प्रधान शोभा शर्मा, वरिष्ठ नेता मुंशी राम सलालिया, एडवोकेट विजय कुमार शर्मा, पूर्व पार्षद रमेश डोगरा, बिशन, मनिंदर शर्मा और रवि शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें