फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 20 का हाल : गलियां कच्ची, स्ट्रीट लाइटें बदहाल

विज्ञापन
वार्ड नंबर 20 से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली खस्ताहाल गली। - फोटो : वार्ड नंबर 20 से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली खस्ताहाल गली।
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते वार्ड नंबर 20 संगूर में समस्याओं का अंबार है। कई गलियां कच्ची हैं तो कई जगह स्ट्रीट लाइटें तक नहीं लगाई गई हैं। नालियों भी नहीं बनी हैं। इससे वार्डवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर से रेलवे स्टेशन, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, स्याल और धार रोड की ओर जाने के लिए शॉर्टकट रास्ता होने के चलते ज्यादातर लोग इसी वार्ड से आते जाते हैं लेकिन मार्ग की हालत दयनीय होती जा रही है। सड़क पर बने गड्ढे दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों के लिए भी परेशानी का सबब बने हुए हैं। स्ट्रीट लाइटें न होने के कारण रात को आने जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। इस वार्ड की करीब चार हजार की आबादी है।

स्थानीय निवासी सुरेश शर्मा का कहना था कि पहले उनका क्षेत्र पंचायत में था लेकिन आठ साल पहले वार्ड बनने के बाद उन्हें काफी खुशी हुई थी कि अब उनकी समस्याओं का समाधान होगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। समस्याएं कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि वार्ड के कई क्षेत्रों में गलियां बदहाल हैं। कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें तक नहीं लगाई गई हैं। जहां पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, अगर वे खराब हो गईं तो उनकी मरम्मत करने के लिए भी कोई नहीं आता है।

स्थानीय निवासी नरेश शर्मा का कहना था कि वार्ड में एक गली है, जोकि शहर से रेलवे स्टेशन व हाईवे आने के लिए शॉर्टकट रास्ता होने के चलते इस गली से लोगों की आवाजाही लगी रहती है। गली की दयनीय दशा के चलते कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं।

स्थानीय निवासी पवन अत्री के अनुसार वार्ड की समस्या को लेकर वे लोग कई बार नगर परिषद के आला अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन सिवाय आश्वासन के आज तक उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके चलते वार्डवासियों की समस्या दिन व दिन बढ़ती जा रही है।

इस संदर्भ में नगर परिषद के सीईओ राजेंद्र ढींगरा का कहना था कि इस समस्या को लेकर वार्डवासी उनसे मिले थे। वार्ड में गलियों की दशा को सुधारने व नालियों का निर्माण करवाने के लिए अगले सत्र की योजना में रखा जाएगा ताकि लोगों को आ रही समस्याओं से निजात मिल सके।
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें