फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सेना ने भरथ भगला में करवाया मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच

विज्ञापन
भारतीय सेना ने वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया
विज्ञापन
डोडा। भरथ भगला के लोगों की मांग पर सेना ने शनिवार को ''खेलो इंडिया'' के तहत डोडा की दो स्थानीय टीमों के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच करवाया। दोनों टीमों में विभिन्न जाति, पंथ और धर्म के खिलाड़ी शामिल रहे। उन्होंने उच्च स्तर की खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धी भावना का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वॉलीबॉल मैच का उद्देश्य युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना था। इस मैच को सभी ने बड़ी दिलचस्पी से देखा। इससे खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी सौहार्दपूर्ण माहौल बना। सेना के कंपनी कमांडर मेजर मुकेश बिष्ट मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने दोनों टीमों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और पुरस्कार वितरित किए। टीम के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सेना के इस आयोजन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें