किश्तवाड़। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने नागसेनी खंड के प्यास इलाके के वीएलडब्ल्यू (विलेज लेवल वर्कर) को कार्यों में कोताही बरतने पर निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही बीडीओ अभय इंदु शर्मा को समय पर कार्यों का निरीक्षण नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
डीसी ने यह कदम समीक्षा बेठक के दौरान नागसेनी के ब्लॉक विकास परिषद की शिकायत पर उठाया गया है। इसमें बताया गया है कि ब्लॉक में सभी कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने टीम गठित कर स्थिति का जायजा लेने भेजी थी। रिपोर्ट के बाद शिकायत के सही पाए जाने पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। असिस्टेंट कमिश्नर पंचायत जाकिर हुसैन को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्हें 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।