फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिव कॉम जम्मू ने की डोडा में चल रही मेगा परियोजनाओं और विभिन्न योजनाओं की कार्यप्रगति की समीक्षा

विज्ञापन
भद्रवाह का दौरा करते डिवकाम जम्मू - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
भद्रवाह। संभागीय आयुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय डोडा में विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहीं मेगा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही जिले में विकास परिदृश्य और विभिन्न योजनाओं के परिपालन का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान वैकल्पिक एनएच 244, ट्विन टनल के निर्माण की प्रगति, जीएमसी डोडा की भौतिक स्थिति, जीएमसी के लिए रिसीविंग स्टेशन के निर्माण, नेशनल हाई एल्टीट्यूड मेडिसिनल प्लांट भद्रवाह, पीएमजीएसवाई योजनाओं को पूरा करने, शीतकालीन तैयारी, पीएम किसान, केसीसी के तहत परिवारों का कवरेज, जेजेएम परिपालन की नवीनतम स्थिति और विकास कार्यों में आने वाले अन्य मुद्दे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
एनएच 244 की प्रगति की समीक्षा करते हुए एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों ने डिव कॉम को अवगत कराया कि खिलैनी-मल्होरी सुरंग का काम पहले ही शुरू हो चुका है। राजमार्ग को चौड़ा करने का काम भी चल रहा है। साथ ही द्रंगा सुरंग का पुर्नसर्वेक्षण पूरा हो गया है। इसके अलावा खिलैनी से ठाठरी तक की संरचना का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं मंडलायुक्त ने उपायुक्त को 3डी को दो दिन में पूरा करने और सोमवार तक समाचार पत्र में प्रकाशित करने का निर्देश दिया। साथ ही छोटे-छोटे मुद्दों को स्थानीय प्रतिनिधियों के सहयोग से अपने स्तर पर हल करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने द्रंगा सुरंग के दस्तावेजीकरण और अन्य आवश्यकताओं की प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।
पीडीडी विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधितों को सर्दी में विभिन्न आवश्यक क्षमताओं के ट्रांसफार्मर, खंभे कंडक्टर, आदि के अतिरिक्त बफर स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों के साथ मामले को उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने पीडीडी को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी शीतकालीन तैयारी योजना तैयार करने को कहा।
इसके अलावा उन्होंने परियोजना मंडल जेपीडीसीएल को 10 एमवीए के समर्पित रिसीविंग स्टेशन की जीएमसी डोडा के लिए भूमि समतलीकरण के लिए आवश्यक धनराशि पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। डीडीसी और एसएसपी को जिले में खनन खनिजों की दरों को रेगुलेट करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को असुविधा और जनता के रोष से बचा जा सके।

भद्रवाह का दौरा करते डिवकाम जम्मू- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें