फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो हजार से अधिक लोगों को लगाई कोरोना व

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को दो हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। पहले जहां हर रोज तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। वहीं, अब इनकी संख्या काफी कम है। अब ज्यादातर लोग दूसरी खुराक के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य को करीब 10 दिन पहले ही प्राप्त कर लिया है। इसके बावजूद हर रोज सैकड़ों लोग पहली खुराक लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। जबकि, दूसरी खुराक लेने वाले लोगों की संख्या हजारों में है। शुक्रवार को कुल 2437 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में 438 लोगों को पहली और 1643 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 30 लोगों को पहली और 223 को दूसरी और 60 से अधिक आयु वर्ग में 27 लोगों को पहली और 76 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। जिले में अब तक कुल 650431 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 425408 लोगों को पहली और 225023 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें