फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: क्षेत्रवासियों को आ रही समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। आगामी पंचायती चुनाव को लेकर पंचायत लद्दा के पूर्व सरपंच की अध्यक्षता में पंचायत वासियों की बैठक हुई। जिसमें पंचायत में पड़ते विभिन्न गांवों के लोगों ने उन्हें आ रही समस्या से अवगत कराया। बैठक में पिछले पांच सालों में बनाए गए सड़कों के बारे में भी पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह मनहास ने लोगों को बताया।
उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान समरोली में चल रहे राशन डिपो को क्षेत्र में खुलवाया। जबकि लोगों को पहले 8 किलोमीटर का पैदल सफर तय करके राशन लाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कई तरह के विकास कार्य करवाए है। वहीं उन्होंने क्षेत्रवासियों को अश्वस्त किया कि जो उनकी समस्याएं है उन्हें भी हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं बैठक में आगामी पंचायती चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आए लोगों का कहना था कि पंचायती चुनावों में देरी के चलते कई लोगों के लेबर कार्ड आज तक नहीं बन पाए हैं। क्योंकि मौजूदा समय में लेबर कार्ड बनाने के लिए कई विभागों के अधिकारियों से हस्ताक्षर करवाने पड़ते हैं जबकि इससे पहले सरपंच के हस्ताक्षर होते थे और गांवों के लोगों को कहीं ओर भटकने की जरूरत नहीं पड़ती थी। लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द पंचायती चुनाव करवाने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व पंच तीर्थ सिंह, सूरम चंद, बलवान सिंह, रमेश सिंह, पूर्व नायब सरपंच प्रकाश चंद, नानक सिंह, शंकार चंद, बिटू राम, रघुवीर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें