फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय मशाल का किश्तवाड़ में हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में सेना ने कारगिल विजय मशाल का भव्य स्वागत किया। इसमें छात्रों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

ऑपरेशन विजय में प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को सम्मानित करने के लिए जेलाना स्थित मुख्यालय 9 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स में पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसके बाद विजय मशाल को शहर में घुमाया गया। इसके बाद विजय मशाल को हेलीपैड पर ले गए, जहां जिला प्रशासन के अधिकारियों, कारगिल के दिग्गजों, ईएसएम और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिकों एवं परिवारों को सम्मानित किया। इसके बाद स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। युद्ध के क्रम को प्रदर्शित करने वाली एक फोटो प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की गई, जिसने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले नागरिकों और छात्रों के लिए प्रेरणा का काम किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं ब्रिगेडियर प्रणब मिश्रा ने कहा कि विजय मशाल देश के बहादुर शहीदों की स्मृति को जीवंत करती है, जिसमें असंख्य प्रेरणाएं शामिल हैं। इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना जगाना था। विजय की यह मशाल लगभग चार सौ किमी यात्रा तय करेगी, जो 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर कारगिल युद्ध स्मारक पर पूर्ण होगी। इस दौरान ब्रिगेडियर ने विजय पथ में नई भर्ती में शामिल होने के लिए नवयुवकों को आगे आने को कहा।

फोटो....करगिल विक्टरी फ्लेम को किश्तवाड़ नगर में चलाते हुए, शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित- फोटो : UDHAMPUR

फोटो....करगिल विक्टरी फ्लेम को किश्तवाड़ नगर में चलाते हुए, शहीदों की याद में कार्यक्रम आयोजित- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें