फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जल्द चालू किए जाएं वेंटिलेटर : मनकोटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डोगरा क्रांति दल के संरक्षक एवं पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने जिला अस्पताल का दौरा कर कोरोना संक्रमितों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं, सुपरिटेंडेंट से बात कर मरीजों की समस्याओं को दूर करवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला अस्पताल में वेंटिलेटर चालू नहीं करने पर चिंता जताई। वहीं, प्रदेश प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द कदम नहीं उठाया गया तो वह कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। करीब एक वर्ष पहले लगाए गए वेंटिलेटार शोपीस बने हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की हौसला अफजाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें