फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे बाद हाईवे खुलते ही पहले निकाले बीच में फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। बिगड़ मौसम और जगह-जगह पस्सियां गिरने से बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे करीब 18 घंटे बाद बुधवार को तीन बजे बहाल हो गया। इस दौरान सबसे पहले मार्ग में फंसे वाहनों को निकाला गया। वहीं, उधमपुर में रोके गए वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली है। उन्हें मौसम साफ रहने पर वीरवार को छोड़ने की संभावना है। राजमार्ग खुलने के बाद रामबन के विभिन्न हिस्सों में जाम की परेशानी बनी रही।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मंगलवार रात को मौसम के खराब होने के बाद पुलिस ने दस बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं, देर रात को बारिश के बाद मारोग, डिगडोल, पंथयाल, कैफेटेरिया मोड़ और रामसू सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर पस्सियां गिरने से हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। रातभर रामबन में बारिश होने से राजमार्ग को खोलने का काम शुरू नहीं हो सका। बुधवार सुबह मौसम में थोड़ा सुधार होने के बाद राजमार्ग को खोलने का काम शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर तीन बजे हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया। सबसे पहले पुलिस ने रामबन के दोनों तरफ रात से फंसे वाहनों को जम्मू और घाटी की तरफ रवाना किया। लेकिन सैकड़ों वाहनों के चलते ही जाम की स्थिति पैदा हो गई।
इसके बाद रेंग-रेंग कर वाहन चल रहे थे। राजमार्ग के बंद होने पर उधमपुर से वाहनों के आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था। दोपहर तक सैकड़ों वाहन जखैनी, भारत नगर, रठियान, बट्टल बालियां, गरनई में रोक दिए गए थे। राजमार्ग के खुलने पर शाम के समय यात्री वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी, लेकिन ट्रकों को रात तक आगे नहीं जाने दिया गया। चालकों का कहना था कि अब उनको कुछ दिनों के बाद ही अनुमति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें