फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से तीन भेड़ों की मौत, कई झुलसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड चार स्थित धार रोड के किनारे बुधवार सुबह करंटयुक्त बिजली के खंभे की चपेट में आने से तीन भेड़ों की मौत हो गई, जबकि सात झुलस गई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई दिनों से खंबे में करंट था, जिसके बारे में विभाग के अधिकारियों का सूचित किया था। लेकिन सुध नहीं लेने पर हादसा हुआ है। शहरवासियों का कहना है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली के ट्रांसफार्मर जमीन पर रखे हुए हैं और हादसों को न्योता दे रहे हैं। जानकारी के बाद विभाग इसको लेकर कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुबह के समय मोहम्मद लतीफ अपना डेरा लेकर सनासर की तरफ जा रहा रहा था। उसके डेरे में करीब 500 मवेशी चल रहे थे। जैसे ही डेरा वार्ड नंबर चार में धार रोड के किनारे पर पहुंचा तो अचानक कुछ भेड़े बिजली के खंभे की तरफ चली गई और खंभे में दौड़ रही करंट की चपेट आने से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात बुरी तरह से झुलस गई। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने इसको लेकर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि कई दिनों से बिजली के खंभे में करंट की शिकायत आ रही थी और इसके बारे में कई बार अधिकारियों को भी सूचित किया। लेकिन किसी ने भी इसको लेकर कुछ नहीं किया। विभाग की लापरवाही के कारण ही आज भेड़ों की मौत हुई। अच्छी बात है कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया है। वहीं मोहम्मद लतीफ न बताया कि भेड़ों के मरने व झुलसने पर करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। उसकी मांग है कि विभाग इसका मुआवजा देकर राहत प्रदान करे।
जमीन पर रखे ट्रांसफर दे रहे हादसों को न्योता
बिजली विभाग ने शहर के विभिन्न हिस्सों में ट्रांसफार्मर खंभों पर रखने के बजाए जमीन पर रखे हुए हैं। इससे लगातार किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ती जा रही है। शहर के आदर्श कालोनी और शक्तिनगर में कई वर्षों से ट्रांसफार्मर जमीन पर रखे हुए है। शक्तिनगर में तो सरकारी मिडिल स्कूल शक्तिनगर के बाहर ही ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा हुआ है। हर रोज विद्यार्थी पैदल ट्रांसफार्मर से पास से होकर गुजरते हैं और इससे हादसे की अशंका बनी रहती है। इसी तरह से आदर्श कालोनी में भी हादसे की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। कई स्कूल प्रशासन की तरफ से ट्रांसफार्मर का जमीन के बजाए खंभे पर रखने के लिए लिखित में अपील की गई है, लेकिन विभाग की तरफ से इसको लेकर कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें