फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मुर्गे से भरा वाहन खाई में गिरा, बाल-बाल बचा चालक

Tue, 21 Jan 2025 03:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पदराका इलाके में मुर्गे से भरा लोड कैरियर खाई में गिर गया। इस दौरान कई मुर्गे मर गए। हादसे में चालक बाल-बाल बचा। उसकी पहचान मोहम्मद फरीद पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी किया गांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह लोड कैरियर जेके14जी 4484 रामनगर से बसंतगढ़ की ओर जा रहा था। इस दौरान पदराका इलाके के बेस कैंप पहुंचने पर चालक नियंत्रण खो बैठा। इस दौरान वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इससे उसमें लदे कई मुर्गे मर गए। चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी मिलने पर रामनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें