फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राष्ट्रीय मंच पर चमकी उधमपुर की बेटी, डोगरी लोक नृत्य में जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर जलवा बिखेरा है। वामिका कोहली ने पंजाब के जालंधर में आयोजित फेडरेशन कप 2026 में प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। डीएवी यूनिवर्सिटी में 10 मई को संपन्न हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वामिका ने अंडर-6 श्रेणी के डोगरी लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

कमल कुमार कोहली की पुत्री वामिका ने जब पारंपरिक डोगरी वेशभूषा में मंच पर कदम रखा तो मासूमियत और सधे हुए कदमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ पंजाब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से आए प्रतिभागियों ने गायन, मॉडलिंग और चित्रकला जैसी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया था। हालांकि डोगरी लोक कला की जीवंत प्रस्तुति देकर वामिका ने न केवल प्रतियोगिता जीती बल्कि जम्मू-कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाई प्रदान की।

गुरु का मार्गदर्शन और अंतरराष्ट्रीय उड़ान
वामिका की सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और डांस अकादमी के कोरियोग्राफर साहिल शर्मा का मार्गदर्शन रहा है। साहिल शर्मा के प्रशिक्षण से वामिका की प्रतिभा निखरकर सामने आई है। जीत के साथ ही वामिका के लिए एक और द्वार खुल गया है। अब वह नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


क्षेत्र में खुशी की लहर
उपलब्धि की जानकारी मिलते ही उधमपुर में जश्न का माहौल है। स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों ने वामिका की सफलता को महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम बताया है। परिजन का कहना है कि वामिका की रुचि बचपन से ही नृत्य में थी और इतनी छोटी उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर चमकना किसी सपने के सच होने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें