फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में जाम लगने से उधमपुर में घंटों रोके गए घाटी जाने वाले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रामबन के विभिन्न हिस्सों में बार-बार जाम की स्थिति पैदा होने पर पुलिस ने मंगलवार को घाटी जाने वाले ट्रकों और छोटे वाहनों को जखैनी से आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। सुबह से शाम तक सैकड़ों ट्रकों की विभिन्न हिस्सों में कतारें लगी रहीं। अब पुलिस इन्हें वीरवार को ही रवाना करेगी। बुधवार को मरम्मत के कार्य के चलते राजमार्ग को बंद रखा जाएगा। डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़, चिनैनी जाने वाले वाहन दिन भर चलते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को वाहनों की आवाजाही श्रीनगर से जम्मू की तरफ रखी गई थी, जबकि छोटे वाहन दोनों तरफ से चल रहे थे। सुबह करीब 11 बजे में रामबन में नाशरी टनल के पास जाम की स्थिति बनना शुरू हुई और करीब एक घंटे बाद जाम के कारण राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। जब इसकी सूचना उधमपुर में पुलिस को मिली तो उधमपुर से वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। ट्रकों को पुलिस ने पहले ही रोक कर रखा था।
लेकिन छोटे वाहनों के भी आगे बढ़ने पर रोक लगा दी। इस दौरान बारिश हो रही थी और इसलिए चालकों ने ज्यादा समय वाहनों के अंदर ही गुजारा। उधमपुर के जखैनी में तो फोरलेन राजमार्ग पर दोनों तरफ केवल रोके गए वाहन नजर आ रहे थे और चालक काफी परेशान भी थे। चालकों का कहना था कि अगर रामबन में पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया तो उनके लिए कश्मीर तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। वहीं, रामबन में पुलिस को जाम को खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद जाम खुलने के बाद उधमपुर में रोके गए छोटे वाहनों को चार बजे के करीब घाटी की तरफ रवाना कर दिया गया। वहीं, ट्रकों को वीरवार को ही रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें