फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मां वैष्णो के दर्शन के लिए रोजाना 24 से 34 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। वैष्णो देवी यात्रा इन दिनों पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। धर्मनगरी कटड़ा से लेकर भवन तक हर ओर मां के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। इन दिनों यात्रा में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 24 हजार से 34 हजार के बीच श्रद्धालु कटड़ा पहुंचकर यात्रा के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम मिला-जुला रहा। सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा, जबकि बाद में आसमान में बादलों और सूर्य के बीच लुका-छिपी का दौर चलता रहा। इस दौरान ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया, जिससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को गर्मी से कुछ राहत मिली। बदलते मौसम के बावजूद श्रद्धालु उत्साह के साथ यात्रा जारी रखे हुए हैं।
वहीं, यात्रा मार्ग और भवन परिसर में श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया है। बीते 13 मार्च को कुल 32,100 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। वहीं शनिवार 14 मार्च को दोपहर चार बजे तक करीब 23,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

आगामी 19 मार्च से शुरू होने वाले पवित्र चैत्र नवरात्र को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मां वैष्णो देवी भवन सहित सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का कार्य शुरू हो चुका है। भवन परिसर में जगह-जगह स्वागत द्वार और पंडाल स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि नवरात्रों के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को भव्य सज़ावट देखने को मिल सके। श्रद्धालुओं को नवरात्र के दौरान भवन परिसर की विशेष सजावट और आध्यात्मिक वातावरण का दिव्य अनुभव मिलेगा। नवरात्रों को देखते हुए प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें